शेखपुरा में खेत में मिला महिला का शव, घर से काम करने निकली थी लेकिन...
- by Manjesh Kumar
- 12-May-2026
- Views
शेखपुरा: शेखपुरा में अहले सुबह एक महिला का शव खेत के बधार में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के बिसहिया और जखौर के बीच घेरवा खंधा में घटित हुई है, जहां एक ट्रांसफार्मर के समीप महिला का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। शव की पहचान बिषहिया गांव के ग्रामीणों ने मजदूर बिनोद पासवान की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की।
ग्रामीणों ने बताया की मृतक महिला मुन्नी देवी जखौर स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़ा चुनती थी और हर रोज वह इसी रास्ते से जखौर जाकर अपना काम करती थी। आज भी गांव के लोगों ने सुबह उसे घर से काम पर जाते देखा था। ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने काफी कड़ी मेहनत कर अपनी बेटियों की शादी की थी। घटनास्थल के पास से महिला का टुटा हुआ चूड़ी और रोलगोल्ड के आभूषण भी मिले हैं। वहीं घटनास्थल से लगभग एक फिट की लकड़ी जो खून से लथपथ है बरामद किया गया है। महिला का चेहरा पूरा ईंट पत्थर से कुचला गया प्रतीत होता है।
मृतिका के भाई मुन्ना पासवान ने बताया की उसकी बहन ने कर्ज लेकर अपनी पुत्री की शादी की थी। उसका ससुराल बरबीघा के बढ़पुरा में है लेकिन काफी लम्बे समय से वह बिषहिया में ही घर बनाकर रह रही थी और हर दिन की तरह आज भी खेतो की पगडंडी के शहारे वह अपने कार्य स्थल जखौर स्थित डंपिंग यार्ड में जा रही थी। मृतिका के भाई ने किसी से दुश्मनी होने की बात नहीं कही है, लेकिन इस तरह के वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
महिला के परिजनों ने कहा की मृतिका मुन्नी देवी जिस डंपिंग यार्ड में कार्यरत थी वहां उसे दस माह से वेतन नहीं मिला था वह इससे बेहद परेशान थी। आज घर से बोलकर निकली थी की उसे आज हर हाल में वेतन लेना है, लेकिन उससे पहले उसकी लाश खेत के बधार में देखने को मिला है। मामले को लेकर अरियरी थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर अखलेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सुचना मिली थी की एक महिला की लाश बिषहिया और जखौर के बीच घेरबा खंधा में मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को सुचना दी तथा छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा शव की शिनाख्त कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट


Post a comment