लालू - राबड़ी की जेड प्लस सुरक्षा की गई खत्म, तेजस्वी - मीसा की बरकरार, तेज प्रताप को...

पटना: एक तरफ बिहार की राजनीतिक गलियारे में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास खाली करने का नोटिस एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है तो अब लालू परिवार के सदस्यों की सुरक्षा कम कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब लालू - राबड़ी की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है और इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल की सुरक्षा दी गई है। इसके तहत दोनों नेताओं को अलग अलग 2 से 8 बीसैप के हाउस गार्ड, पटना जिला बल से दो अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कॉर्ड की सुविधा मिलेगी। राबड़ी देवी की सुरक्षा में तीन महिला सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही तेज प्रताप की सुरक्षा में पूरी कटौती की गई है और अब उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा कर सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया जाएगा।

लालू परिवार की सुरक्षा में बदलाव के बावजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं की गई है और उन्हें पहले की तरह वाई प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी। सांसद मीसा भारती के लिए पहले की तरह तीन अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे, जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को भी पहले की तरह एक महिला अंगरक्षक की सुविधा जारी रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment