किशनगंज में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी, पुलिस ने दो तस्कर को हेरोइन के साथ दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 13-Jul-2026
- Views
किशनगंज: किशनगंज पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर सुखानी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 326 ग्राम हेरोइन, 992 रुपये नकद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
किशनगंज एसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस एवं SSB की टीम ने 12 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कटिहार रेलवे डिवीजन के पास वाहन जांच के दौरान दोनों संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 326 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र न करवा गंगी (खास गंगी) आलम, तथा तसवर आलम के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे बहादुरगंज क्षेत्र में छोटे-छोटे हेरोइन तस्करों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की पहचान, बरामद हेरोइन के नेटवर्क और तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति की जांच में जुट गई है। दोषियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।>
इस मामले में सुखानी थाना मेंत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 9031816150 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Post a comment