दो वर्षों से किराया नहीं दे रहा किरायदार, घर खाली करने के लिए कहा तो मकान मालकिन का फोड़ दिया सर

पटना: राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां किराया मांगने और नहीं देने पर घर खाली करने के लिए कहना मकान मालकिन को भारी पड़ गया। किराएदार ने मकान मालकिन और उसकी बेटी पर हमला कर दिया जिसमें महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद महिला अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवाया और फिर थाना पहुंची। घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत अशोक नगर रोड नंबर 1D की है। पीड़िता मानती देवी ने कहा कि पिछले दो सालों से हमारे मकान में धीरज नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। धीरज पहले किराया का पैसा समय पर दिया करते थे पर इधर पिछले कुछ महीनो से धीरज किराया का पैसा नहीं दे रहे थे, जिसको लेकर जब मैं और मेरी बेटी धीरज से किराया मांगने गए तब धीरज ने लोहे के रोड से हमारे सर पर प्रहार कर दिया, जिसमें हम बुरी तरह से जख्मी हो गए।

पीड़ित मकान मालकिन की बेटी का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर मोहल्ले में बैठक भी हुई और धीरज ने सभी के सामने हर बार दो महीने का वक्त मांगा। अब 2 महीना सुनते-सुनते 2 साल हो गया है पर धीरज अब भी  मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं है। पीड़िता की बेटी का साफ कहना है कि धीरज ने लोहे की रोड से मां को भी मारा और उसे भी मारा है। साथ ही साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी -भद्दी गालियां भी दी हालांकि पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवार कंकड़बाग थाना पहुंच लिखित आवेदन दिया है । पर उक्त किराएदार के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर उक्त किराएदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में किराएदार हमारे साथ किसी भी अनहोनी की घटना को अंजाम दे सकता है।

  

Related Articles

Post a comment