पूर्णिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में तीन व्यक्ति जख्मी, पुलिस जुटी जांच में...

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र की है। घायलों की पहचान पूर्णिया के शिवधाम नगर निवासी जय कृष्णा सिंह, मुकेश श्रीवास्तव समेत तीन लोगों के रूप में की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा भी बरामद किया है। घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

  

Related Articles

Post a comment