भारत सरकार लिखी चलती कार में दोस्त ने युवक को मारी गोली, आपस में हुए विवाद के बाद...
- by Manjesh Kumar
- 24-May-2026
- Views
पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन बावजूद इसके आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं दिख रही। एक बार फिर रविवार की सुबह राजधानी पटना में बड़ी घटना सामने आई है। पटना के फतुहा इलाके में कार में बैठे दोस्तों ने ही एक दोस्त को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में उसे PMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली उसके पीठ में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ 1 अवधेश कुमार फतुहा और नदी थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया है।
घटना के संबंध में राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ निवासी बिट्टू कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से फतुहा जा रहा था। जाने अपनी गाड़ी में दो दोस्तों को भी बैठा लिया था। कार जब फतुहा फोरलेन से डुमरी ग्रामीण रोड की तरफ उतरी तभी किसी बात पर दोस्तों में विवाद हो गया और उसने पीछे से पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस कार में घटना घटी है उसके आगे भारत सरकार GST का बोर्ड लगा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस और नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मामले में एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि इस बोर्ड की वैधता और इस्तेमाल की भी गहन जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। डुमरी मोड़ के पास कार को ग्रामीण सड़क पर मोड़ने के दौरान आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद चालक को गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।


Post a comment