कैबिनेट विस्तार से पहले CM सम्राट फिर से गए दिल्ली, नीतीश कुमार से भी की थी आधे घंटे तक बात
- by Manjesh Kumar
- 02-May-2026
- Views
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का अब तक विस्तार नहीं हुआ है लेकिन वह दूसरी बार दिल्ली गए हैं। दिल्ली में सीएम सम्राट रविवार को पार्टी के वरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप देने पर चर्चा के लिए सीएम सम्राट दिल्ली गए हैं। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सम्राट दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह दिल्ली में पार्टी के अन्य वरीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
सीएम सम्राट ने दिल्ली जाने से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रायशुमारी हुई होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार कैबिनेट में 15-15 के फार्मूले पर मंत्रिपद का बंटवारा होगा। जिसमें अनुसार भाजपा और जदयू से 15-15 जबकि लोजपा(रा) के दो, हम और रालोमो के एक एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सम्राट कैबिनेट का विस्तार आगामी 6 मई को किया जा सकता है।


Post a comment