बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना:बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment