बिहार में दो आईएएस अधिकारी का हुआ तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया अधिसूचना
- by Manjesh Kumar
- 04-Oct-2026
- Views
पटना: बिहार की सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी नवल किशोर चौधरी को नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव पद से हटा कर राज्य स्वास्थ्य समिति में कार्यपालक निदेशक की जिम्मेवारी दी गई है। इसके साथ ही 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार पांडेय को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके बाद वह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।


Post a comment