सारण के मकेर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड, बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान लोगों पर तानी थी पिस्टल
- by Manjesh Kumar
- 04-Oct-2026
- Views
सारण: बड़ी खबर राज्य के प्रशासनिक महकमे से है जहां एक दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित दारोगा सारण के मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह हैं। जानकारी के अनुसार मकेर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह ने आमलोगों की तरफ पिस्टल तानी थी और उन्हें डराया था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसके बाद मामले की जांच की गई और आरोप सही पाए जाने के बाद अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
तत्काल कार्रवाई के तहत मकेर थानाध्यक्ष सिंह संग्राम कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में सारण एसएसपी रोशन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें देखा जा रहा था कि मकेर थाना के थानाध्यक्ष के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान जनता की तरफ पिस्टल ताना गया है। उनका यह व्यवहार कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा मनमानेपन को परिलक्षित करता है। उक्त लापरवाही के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Post a comment