भागलपुर पुलिस ने झोपड़ी से बरामद किया लाखों का मादक पदार्थ, 4 तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर: भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंसर गांव में छापेमारी कर 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। भागलपुर सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंसर गांव में बादल यादव के बगीचे में बनी झोपड़ी में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर मधुसूदनपुर पुलिस ने छापेमारी की जहां से बादल यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, छह मोबाइल फोन, 8,330 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाते थे और इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है।

  

Related Articles

Post a comment