भाजपा ने बिहार की नई कमिटी के अधिकारियों की कर दी घोषणा, पूर्व विधायक और विधायक को भी मिली अहम जिम्मेदारी

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बिहार में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया जिसके बाद से माना जा रहा था कि प्रदेश कमिटी में भी बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। अब पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की टीम का ऐलान कर दिया है। समय सरावगी की टीम में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो सह कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी तथा एक कार्यालय मंत्री रखे गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के 7 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल
  2. राकेश कुमार 
  3. संतोष पाठक
  4. मनोज कुमार सिंह 
  5. अनामिका पासवान
  6. शोभा सिंह
  7. पूर्व विधायक पवन जायसवाल
  8. पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव
  9. संतोष रंजन राय
  10. नंद प्रसाद चौहान
  11. अनिल ठाकुर
  12. मुकेश शर्मा
  13. शीला कुशवाहा
  14. बलराम मंडल

प्रदेश महामंत्री

  1. सरोज रंजन पटेल
  2. धनराज शर्मा
  3. प्रीति शेखर
  4. नितिन अभिषेक
  5. राजेश झा उर्फ राजू झा

प्रदेश मंत्री

  1. सुषमा साहू
  2. जन्मेजय कुमार सिंह
  3. रागिनी रानी
  4. कुमार राघवेंद्र
  5. प्रभाकर मिश्रा 
  6. अंजनी निषाद
  7. मनोज चौधरी
  8. मुकेश सिंह कुशवाहा
  9. सीमा झा
  10. सरला रजक
  11. सुनील राम
  12. संजय कुमार मुन्ना
  13. मुकेश शर्मा
  14. दिवाकर सिंह 

प्रदेश कोषाध्यक्ष 

  • विधायक त्रिविकम नारायण सिंह

सह कोषाध्यक्ष 

  1. राजेश सिन्हा 
  2. अंकुर गुप्ता

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी

  • अक्षय कुमार 

कार्यालय मंत्री

  • विनय केसरी


इसके साथ ही पार्टी ने सात विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसके तहत जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा, राम सुमिरन सिंह को किसान मोर्चा, प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा, विधायक सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंजीयार थारू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा मो महबूल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

  

Related Articles

Post a comment