भागलपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता की हत्या की, इलाके में फैली सनसनी...

भागलपुर: भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पप्पू को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी शामिल होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment