मुजफ्फरपुर में बाइक पर मिला युवक का डेड बॉडी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलहुआ पैगंबरपुर के समीप एक युवक का डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने युवक का डेड बॉडी बाइक पर रख कर फरार गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम, मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक के शरीर पर गोली के निशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीण शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बाइक पर एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसको देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगो ने घुटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक युवक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है जो अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में किराए के मकान लेकर रहता था और बैनर पोस्टर और होर्डिंग का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पहले मोहल्ले के कुछ लोगों से राकेश का विवाद हुआ था। उसी मामले में वह जेल भी गया था, और चार-पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार देर रात उसे बुलाकर सिर में गोली मार दी गई और शव को सुनसान जगह पर बाइक पर छोड़ दिया गया। उन्होंने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर मामले में एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत सिर में गोली लगने से होने की आशंका है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से रुपेश कुमार की रिपोर्ट 

  

Related Articles

Post a comment