भगवा अंगवस्त्र भेंट कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अभिनंदन

सनातन के सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध: राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी

पूर्णिया: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पूर्णिया आगमन पर बुधवार को कार्यक्रम स्थल रजनी चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भगवा अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि देश में अनेक राजनीतिक दल हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है। हमारा संगठन सनातन संस्कृति, हिंदू समाज के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट विचारधारा रखता है। जो भी सनातन धर्म, संस्कृति, परंपरा और हिंदू समाज के हितों की बात करेगा, हमारा संगठन उसके समर्थन में मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

उन्होंने कहा कि भगवा केवल एक रंग या वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति, त्याग, तपस्या, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। भगवा हमारी पहचान है और सनातन हमारी सांस्कृतिक विरासत। हिंदुस्तान के स्वाभिमान और सनातन संस्कृति के सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता। आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सनातन समाज के हित में सामाजिक जनकल्याण, धार्मिक कार्यों और जनसेवा की गतिविधियों को आगे बढ़ाना भी है।

उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां सनातन समाज की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। लव जिहाद जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों, बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा को लेकर संगठन लगातार सक्रिय है। प्रशासन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सनातन समाज के सामाजिक जनकल्याण और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही सीमांचल क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर सरकार का ध्यान लगातार केंद्रित कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो और सनातन समाज के हितों एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को उचित प्राथमिकता मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

  

Related Articles

Post a comment