जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा पूर्णिया, पुष्पवर्षा से हुआ असम के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
- by Manjesh Kumar
- 05-Nov-2026
- Views
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में दिखाई एकजुटता
पूर्णिया: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पूर्णिया आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संगठन के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पदयात्रा, स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। असम के मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भट्टा बाजार स्थित होटल सेंटर पॉइंट के सामने कालीबाड़ी चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से भव्य स्वागत मंच बनाया गया था।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर महिला मोर्चा की पूर्णिया जिलाध्यक्ष कुमारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज एवं तिरंगा लहराते हुए पुष्पवर्षा कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
पदयात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए संगठन की ओर से सत्तू एवं जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को सत्तू पिलाकर जलपान कराया। स्वागत मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित रहे। भट्टा बाजार स्थित होटल सेंटर पॉइंट के सामने कालीबाड़ी चौक पर बनाए गए स्वागत मंच पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ सैकड़ों संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक जायसवाल, अभय जायसवाल, विक्की गोस्वामी, गुंजन श्रीवास्तव, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, सुशील कुमार सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही संगठन के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पदाधिकारी केशव गिरी, सरोज मिश्रा, राजेंद्र पंडित, कृष्ण मोहन यादव, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, अरुण पंडित, भोला यादव एवं दिनेश पुर्बे सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी प्रमुख उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, सरस्वती कुमारी, कृतिका कुमारी एवं मीनाक्षी देवी सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के हजारों कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता निभाई। स्वागत मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन की सक्रियता को दर्शाती रही।
आशीष गोस्वामी ने जताया आभार
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बताया कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धर्म रक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन के युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता संगठन की मजबूती एवं एकजुटता का प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संगठन सनातन संस्कृति की रक्षा, समाज की सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहेगा।


Post a comment