नीतीश संवाद करने कटिहार पहुंचे जदयू के दिग्गज, कहा फरक्का जल संधि बिहार के साथ अन्याय
- by Manjesh Kumar
- 04-Nov-2026
- Views
फरक्का जल संधि को लेकर जदयू का नीतीश संवाद कार्यक्रम का कटिहार मे हुआ समापन, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जदयू के दिग्गज नेता हुए शामिल,
कटिहार: कटिहार में फरक्का जल संधि को लेकर जदयू का नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन शहर के नगर भवन में किया गया। इस मौके पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह, जदयू के विधायक विजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
फरक्का जल संधि को लेकर पुनर्विचार की बात कही कही क्योंकि ये संधि दिसम्बर में समाप्त हो जाएगी । जेडीयू इस कार्यक्रम के जरिए बिहार के हितों की रक्षा के लिए 12 जिला में इस कार्यऋम को आयोजित कर चुका है और आज कटिहार में इसका समापन हो गया। इस मौके पर मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि 30 साल पुरानी फरक्का जलसंधि से बिहार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बिहार की जल सुलभता, बढ़ती आबादी और आर्थिक विकास को देखते हुए अब नए सिरे से बिहार का हिस्सा तय होना चाहिए और इस संधि पर पुनः विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि जब हुआ था 1996 में तो बिहार के हित की बलि चढ़ा दी गई थी। बिहार का जो पानी का हिस्सा था वह बांग्लादेश को दे दिया गया था। 30 साल अब पूरा हो रहा है जो खत्म होने वाला है। उस समय जो सरकार थी जिसके समय जल संधि हुई और विरोध तक नहीं किया गया। हमलोग तो विरोध कर रहे है, हमारी पार्टी विरोध कर रही है कि हम इसे नहीं मानते है।


Post a comment