तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का रुझान आना हुआ शुरू, भाजपा उम्मीदवार आगे, जानें कौन हैं दूसरे नंबर पर

मुजफ्फरपुर: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुरुआती मतगणना में बढ़त बना ली है। दो राउंड की गिनती पूरी होने के बाद वह 1,872 वोट हासिल कर पहले स्थान पर हैं। वहीं, भाकपा के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह 1,713 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 1,650 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन कुमार यादव 1,335 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। शुरुआती रुझानों के सामने आने के साथ ही चुनावी मुकाबले को लेकर हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। अब मतगणना के दौरान अलग-अलग सीटों के परिणाम और रुझान सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू और भाजपा ने चार-चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। महागठबंधन की ओर से भी कई सीटों पर अलग-अलग दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दो राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम के लिए मतगणना पूरी होने का इंतजार करना होगा।

  

Related Articles

Post a comment