हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर बयान से बिहार में सियासी घमासान, अजीत शर्मा ने कहा मानसिक संतुलन खराब

भागलपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बड़ा पागल बताते हुए उन्हें बांग्लादेश भेजने की बात कही थी। अब इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके पूर्व सीएलपी लीडर अजीत शर्मा ने पलटवार किया है। अजीत शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है और उन्हें इलाज की जरूरत है।

अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी में शामिल होने से पहले हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस में थे और राहुल गांधी से मिलने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद हिमंता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए। कांग्रेस नेता ने हिमंता बिस्वा सरमा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सूर्य को आईना दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और देश से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

  

Related Articles

Post a comment