पूर्णिया में तेजी से जारी है छठ महापर्व की तैयारी, डीएम खुद पहुंचे घाटों पर, दिए कई निर्देश

पूर्णिया: पूर्णिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अंशुल कुमार खुद शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, नदी घाटों पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के कर्मियों द्वारा नदी के बीचों-बीच उतरकर सफाई कराई जा रही है, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।  जिलाधिकारी ने साफ तौर पर निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल कुमार, नगर आयुक्त सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment