कटिहार में अपहृत पत्रकार को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, तीन आरोपी भी पकड़े गए

कटिहार: कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड के पत्रकार के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत पत्रकार गुलाम मुर्तुजा के अनुसार उसे प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र से करीब 12 बजे दिन मे तीन अज्ञात लोगो ने जबरदस्ती अपनी काली रंग की कार में बैठा अगवा कर कर लिया था। इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मार पीट की गई। इसकी सूचना साथी पत्रकार ने प्रशासन को दी, जिससे कटिहार जिले के पुलिस हरकत में आई और आखिरकार अमदाबाद पुलिस ने पत्रकार गुलाम मुर्तजा को अमदाबाद प्रखंड के रसमोहन  चौक के समीप से सकुशल बरामद कर लिया।

इस संबंध में अमदाबाद थानाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनिहारी के सूचना मिली थी कि प्राणपुर के पत्रकार को कुछ अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। अमदाबाद पुलिस एक्टिव हो गई। इसी बीच पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस अधिकारी दिवाकर सरकार ने काले रंग की कार को बलरामपुर और रसमोहन चौक के बीच मुख्य सड़क पर  रोक कर तलाशी ली, जिसमें पत्रकार गुलाम मुर्तुजा उपस्थित पाए गए। 

पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही कार से तीन लोगों को हिरासत मे लेकर अमदाबाद थाना लाया गया, जिसे प्राणपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment