आजमनगर में छः लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
- by Manjesh Kumar
- 28-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मालिकपुर पुल के पास वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को लगभग छः लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू कुमार बिस्वास और तपन नुनिया के रूप में हुई है। दोनों बारसोई थाना क्षेत्र के नया टोला, बीडी कॉलेज के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आजमनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मालिकपुर पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लगभग छह लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई।
आजमनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष जीतलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।


Post a comment