कटिहार: लक्खी पूजा के अवसर पर नौका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
- by Manjesh Kumar
- 28-Oct-2026
- Views
कटिहार: लक्खी पूजा के अवसर अमदाबाद प्रखंड के नया टोला गोविंदपुर में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास अधिकारी रणवीर कुमार एवं मुख्य पार्षद पार्षद बबलू मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रोमांच से भरे प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। जैसे-जैसे नाव बढ़ती गई दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया और आखिरकार भद्दू महलदार की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सेबूर रहमान की टीम दूसरे और रमेश महलदार की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान ने कहा कि लक्खी पूजा मेले मे नौका दौरा लोगो के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। प्रतियोगिता को देखने के लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं प्रखंड के कई गांव के लोग पहुंचते हैं। मौके पर थानाध्यक्ष राजन कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी रणवीर कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Post a comment