इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति मिलने पर पैतृक गांव में हर्ष का माहौल, 1994 में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे वेदनाथ पाठक
- by Manjesh Kumar
- 15-Oct-2026
- Views
कटिहार: बीते दिनों बिहार पुलिस में कार्यरत 49 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी श्रेणी में पदोन्नति दी गई। इसी कड़ी में पूर्णिया क्राइम ब्रांच में पदस्थापित सीनियर इंस्पेक्टर वेदनाथ पाठक को भी डीएसपी बनाया गया है। वेदनाथ पाठक की पदोन्नति से उनके पैतृक गांव कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत देवी स्थान भैसदिरा में लोगों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वेदनाथ काफी कर्मठ और विवेकशील व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। वह 1994 बैच के अधिकारी हैं जिनकी नियुक्ति असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई थी और अब डीएसपी बनाए गए हैं। उन्होंने अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के कई थानों में थानाध्यक्ष भी रहे जबकि उन्होंने बरौनी, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में रेलवे में भी अपनी सेवा दी।
इसके बाद इंस्पेक्टर श्रेणी में पदोन्नति मिलने पर भी उन्होंने कई जिलों में अपनी सेवा दी और अपराध नियंत्रण सहित बेहतर पुलिसिंग को लेकर कई अहम जिम्मेदारी निभाई। अब डीएसपी श्रेणी में प्रोन्नति मिलने पर बरारी में अनिल कुमार सिंह, दिलशाद अहमद, हरजीत सिंह सोडी, नीलम कौर, मनोज ठाकुर, राजेश जयसवाल, संजय यादव, राजीव कुमार भारती, अमरेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह, रंजीत सिंह, सुजान सिंह, दिनेश अग्रवाल, विश्वजीत भारती, विनोद पाठक आदि ने हर्ष जताया और उन्हें बधाई दी।


Post a comment