बेगुसराय में पति को गायब करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

 


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



 बेगूसराय छौराही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहमा गांव वार्ड संख्या एक निवासी हरेराम महतो का पुत्र संजय महतो 12 नवंबर 2022 को गायब होने के बाद पिता ने अपने पुत्र की पत्नी रीता देवी के विरुद्ध गायब कर देने का मामला छौराही थाना में दर्ज कराया था। पत्नी रीता देवी फरार चल रही थी। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 326/ 22 का आरोपी अभियुक्त रीता देवी पति संजय महतो को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बताते चलें कि पति पत्नी विवाद चल रहा था इसी विवाद के वजह से गायब हुए व्यक्ति के पिता ने मामला दर्ज कराया और पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया

  

Related Articles

Post a comment