पश्चिम बंगाल में मतदान को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था थी चुस्त, सीमा क्षेत्रों में पुलिस लगातार कर रही थी...
- by Manjesh Kumar
- 23-Apr-2026
- Views
कटिहार: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को भारी वोटिंग के साथ ही समाप्त हो गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मतदान के दौरान कई जगहों पर हल्की और हिंसक झड़प भी हुई। हालांकि हिंसक झड़प होने की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था कर ली थी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया गया था। चुनाव को लेकर बिहार - पश्चिम बंगाल सीमा के इलाकों में बॉर्डर पर ही सघन जांच की रही थी। इस दौरान पुलिस सभी आने जाने वाले लोगों की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही आगे बढ़ने दे रही थी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार के बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर में भी पुलिस चौकस दिखी। इस दौरान पश्चिम बंगाल की तरफ से आने वाली सभी बहनों की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की जांच के साथ-साथ संदिग्ध सामानों की भी तलाशी ली। खासकर नकदी, शराब, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की रोकथाम को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।


Post a comment