कटिहार में रेलवे लाइन किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या अभी स्पष्ट नहीं
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Apr-2026
- Views
कटिहार: कटिहार में रेलवे फाटक के समीप पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। फिलहाल महिला की हत्या हुई है या आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना कटिहार के सलमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे फाटक के समीप की है जहां बुधवार की सुबह पेड़ से शव लटका हुआ देखे जाने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वहीं पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
स्थानीय मुखिया मोहम्मद असरार अहमद ने मृतिका की पहचान जहांनिगार के रूप में बताई। मुखिया ने बताया कि मृतिका बेलोन थाना क्षेत्र के पोखरटोला शकरपुर निवासी मोहम्मद जाहिद की पुत्री है जिसकी शादी करीब चार वर्ष पहले तैयबपुर पंचायत के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही परिवार में छोटी छोटी बातों पर भी विवाद होने लगा था। महिला निःसंतान थी जिसकी वजह से वह बहुत ही अधिक तनाव में रहती थी। फिलहाल महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन मंजीत गए। उन्होंने बताया कि अभी शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला को ससुराल में काफी प्रताड़ित किया जाता था जिसकी वजह से उसके पिता उसे अपने साथ ले आए थे। फिलहाल जांच की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।


Post a comment