बाढ़ तो बाढ़, प्रचंड गर्मी में भी किसानों का फसल सुरक्षित नहीं, गंगा में कटाव की वजह से पानी में बह गए सैकड़ों बीघा फसल
- by Pratyek Media
- 21-Apr-2026
- Views
बेगूसराय: बिहार का अधिकांश हिस्सा यूं तो बाढ़ की विभीषिका झेलता ही है गर्मी के दिनों में भी किसानों का दुख कम नहीं होता। बेगूसराय में गंगा नदी में कटाव की वजह से किसानों के खेत नदी में गिरने लगा है जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बनने लगी है। बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर गांव के किसानों की कटाव की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां के किसानों की बहुमूल्य उपजाऊ खेत गंगा नदी में कटाव की वजह से पानी में समाता जा रहा है।
स्थानीय किसानों ने कहा कि अब तक सैकड़ों एकड़ खेत में लगा फसल पानी में समा चुका है, जिसकी वजह से अब किसानों के सामने भुखमरी की समस्या होने लगी है। किसानों को खेत और फसल के साथ ही अब घर भी गंगा नदी में समाने का डर सताने लगा है। लोगो ने कहा कि कटाव की समस्या जब केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह को बताई गई तो उन्होंने समस्या के निदान का आश्वासन तो दिया लेकिन वह भी ढाक के तीन पात की तरह साबित हुआ।
लोगों ने कहा कि यह समस्या बताने के बावजूद स्थानीय विधायक रजनीश कुमार न तो कटावग्रस्त इलाके में न तो देखने गए और न ही आज तक किसी किसान से बातचीत की। जबकि स्थानीय प्रशासन इस मामले में किसानों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दे रही है।


Post a comment