अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चुने गए सबसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड - इंग्लैंड और एशियन गेम्स में खेलेंगे
- by Manjesh Kumar
- 06-Jun-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट जगत से है। आईपीएल में ताबड़तोड़ शॉट लगाने और धुरंधर बल्लेबाजी कर बिहार और समस्तीपुर का नाम विश्वपटल पर चमकाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय अंतरराष्ट्रीय टीम में किया गया है। वैभव के चयन के बाद उनके परिवार, समस्तीपुर समेत बिहार में जश्न का माहौल है। वैभव सूर्यवंशी का चयन जून जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी - 20 सीरीज सम्राट सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए किया गया है। भारतीय टीम में चयन के साथ ही वैभव क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हो गए हैं। उनका चयन महज 15 वर्ष 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में हुआ जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का चयन 16 वर्ष 194 दिन और शेफाली वर्मा का चयन 15 वर्ष 220 दिन में हुआ था।
क्रिकेट में पुरुष टीम ने अब तक सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जबकि महिला क्रिकेट में शेफाली वर्मा, लेकिन अब यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया। हालांकि जर्सी की निया चार्लोट सबसे कम उम्र 11 वर्ष 40 दिन की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वहीं पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम ने सबसे कम 14 वर्ष 16 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डेब्यू किया था। आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध टी 20 सीरीज के कप्तान श्रेयस अय्यर की बनाया गया जबकि तिलक वर्मा को उप कप्तान।


Post a comment