कटिहार में चार दिवसीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ, चयनित खिलाड़ियों को...

कटिहार: कटिहार जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ  बृहस्पतिवार को आजमनगर थाना स्थित सद्भावना मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कटिहार के जिलाधिकारी ने फीता काटकर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर बारसोई एसडीएम राजू कुमार, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिला फुटबॉल लीग का आयोजन अब तक जिला मुख्यालय में होता रहा है, लेकिन आजादी के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी स्पोर्ट्स क्लब आजमनगर को मिली है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति के सदस्य कंचन केसरी ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर स्कूली बच्चों में फुटबॉल मुकाबलों को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में खेल भावना और सौहार्द का माहौल बना रहा।

  

Related Articles

Post a comment