बेगूसराय गंगा ग्लोबल बीएड कालेज के प्रशिक्षुओं ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दिया श्रद्धांजलि


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन ने शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण किया गया उसके बाद गांधी जी की तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने कहा कि गांधी जी का साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। प्रशिक्षुओं ने रघुपति राघव राजा राम..., वैष्णव जन ते... तथा साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल... भजन से सभा आरंभ किया गया जिसमें काजल कुमारी, भानुप्रिया, सोनम प्रिया, शौर्या मेहता, सिद्धि कुमारी, मुस्कान कुमारी, ऋषभ कुमार, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, सरस्वती कुमारी, आकांक्षा कुमारी, गुड़िया कुमारी, काजल कुमारी ने अपनी सहभागिता निभाई। प्रशिक्षु रंजन कुमार, स्वीटी कुमारी, रोशनी कुमारी, श्रवण कुमार, सिद्धि कुमारी तथा नेहा कुमारी ने विचारों को प्रस्तूत करते हुए कविता प्रस्तुति एवं गायन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया। मंच संचालन सत्र 2025-27 की प्रशिक्षु रीचा कुमारी ने किया।सहायक प्राध्यापक सह कार्यक्रम संयोजक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वालों को याद रखने की ज़रूरत है। सहायक प्राध्यापक डॉ अविनाश कुमार और प्रो कुंदन कुमार ने गांधी जी के विचारों को प्रस्तूत किया। उक्त अवसर पर सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय, डा अनिथा एस, डॉ राजवंत सिंह, प्रो पिंटू कुमार, आलोक कुमार के साथ सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।
  

Related Articles

Post a comment