सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के शिक्षक सम्मान समारोह में ज्ञान और सनातन संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
- by Manjesh Kumar
- 20-Sep-2026
- Views
पूर्णिया: सीमांचल प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रेक्षागृह -सह-आर्ट गैलरी में इसका आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर, उप मेयर पल्लवी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिहार लोक संस्कृति मंच द्वारा स्वागत गान एवं फॉर्चूना साइन स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कटिहार के राहुल एण्ड ग्रुप के कत्थक नृत्य और डांस टू डेयर एकेडमी के कजरी नृत्य ने सभी उपस्थित अतिथियों का मनमोह लिया।
सम्मान कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीत गुरु अमरनाथ झा, शास्त्रीय नृत्य गुरु जयदीप मुखर्जी, चित्रकार राजीव राज एवं योग गुरु रमेश साह को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष शिवशंकर झा ने अतिथियों का स्वागत किया। द्वितीय सत्र में सीमांचल क्षेत्र के कटिहार, अररिया के साथ - साथ पूर्णियां के बनमनखी, डगरूआ, बायसी, अमौर, श्रीनगर, बैसा, कसबा, जलालगढ़, धमदाहा, बड़हरा कोठी, के नगर एवं पूर्णियां पूर्व प्रखंड के लगभग चार सौ शिक्षक स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए। सीमांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष निजी स्कूलों के समस्याओं को मजबूती से रखा। तृतीय सत्र में सम्मानित अतिथि शंभू लाल वर्मा प्राचार्य, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, भरगामा अरविन्द कुमार सिंह अध्यक्ष, पूर्णियां सिविल सोसाइटी अरविन्द कुमार झा संरक्षक, सिविल सोसाइटी डॉ सादत वसीम एवं डॉ. निखत आरा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के लगभग दो सौ सदस्य निदेशकों एवं प्राचार्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ सनातन संस्कार अनुशासन सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भी सिखाएं। संगठन के अध्यक्ष उदय शंकर ने कहा कि समर्पित भाव से शिक्षक काम करें। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान भी दें। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षकों में ऊर्जा का संचार होता है। इससे शिक्षक अपने काम को और बेहतर ढंग से करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सचिव मनोरंजन कुमार ने आगत अतिथियों, निदेशकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया प्रभारी ऋतुराज आनंद ने बताया कि शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन संगठन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस भी भव्य तरीके से किया गया ताकि शिक्षकों की गरिमा को अक्षुण्ण रखा जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, ई विनोद कुमार, अशोक कुमार साह, विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू झा, उपसचिव कवीश कुमार एवं अंसर आलम, श्रीकांत राय, पारस राय, ममता कुमारी, धर्मवीर कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, भरत कुमार सिंह, अनिकेत कुमार सिंह, आशीष कुमार साह, सुमित कुमार सुमन, ओम प्रकाश झा, महबूब आलम, महेन्द्र कुमार सुमन सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।


Post a comment