ऐतिहासिक सोनाखाल शिव मंदिर भवानीपुर में निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु जुटे प्रशासन की चौकसी बनी रही
- by Raushan Pratyek Media
- 16-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड मोहनाचांदपुर पंचायत स्थिति प्राचीन ऐतिहासिक सोनाखाल शिव मंदिर भवानीपुर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई . 551 कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश लेकर भवानीपुर गंगा तट पर वेदाचार्य द्वारा मंत्रोंच्चार के साथ कलश में गंगा जल भरकर एक किमी लम्बी कतारबद्ध विशाल कलश यात्रा पंचायत के गाँवाँ का भ्रमण करते हुए दोपहर बाद सोनाखाल शिव मंदिर पहुंचकर यज्ञशाला में आराधना वैदिक मत्रोचारण कर कलश रखकर गंगा जल से यज्ञोपवित किया गया . मंदिर कमिटि ने बताया कि महाशिव रात्री को लेकर महायज्ञ कार्यक्रम किया जाता है मेला भी भव्य लगाया गया है . सेमापुर पुलिस प्रशासन की चौकसी बनी रही .


Post a comment