भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव के असामयिक निधन से लोगों में शोक का लहर व्याप्त।



उनके निधन को लोगों ने सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर (हसनपुर):- जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मल्हीपुर गांव निवासी दिग्गज भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव  के असामयिक निधन से समस्तीपुर जिला सहित पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि सोमवार की रात पूर्व प्रमुख की अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनके निधन  पर समस्तीपुर जिला सहित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिज्ञों , बुद्धिजीवियों ,व्यवसायियों सहित किसान भाइयों ने  गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक नेकदिल व मिलनसार स्वभाव के धनी नेता थे। उनका सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन आमलोगों की सहायता के लिए सदैव समर्पित था। उन्होंने अपने अब तक के राजनीतिक तथा सामाजिक जीवन में हमेशा  क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी आवाज बुलंद की एवं आमलोगों के बीच उनकी यह छवि काफी लोकप्रिय थी। उनके निधन को  तमाम राजनीतिज्ञों , बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों एवं किसानों ने सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया तथा ईश्वर से संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों को असीम शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की । भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड  प्रमुख के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा,हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु,पूर्व विधायक राजकुमार राय, सुनील कुमार पुष्पम,वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल,जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व प्रमुख सह राजद नेत्री बिभा देवी, पूर्व जिला पार्षद सह राजद किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूभूषण  यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष नीलम सहनी,वरिष्ठ पत्रकार डॉ जी डी बिमल, डॉ हरिदेव सेठ, डॉ आर के यादव, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव, समाजसेवी अशोक यादव, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता,हरिनंदन यादव, महेन्द्र यादव, रामचंद्र यादव, चंद्रशेखर साहू,उमेश राउत, संजीव कुमार , रामाशीष यादव, भाजपा नेता चंद्रभूषण राय, जयप्रकाश राय,ऋषिराज सिंह,प्रवीण राय, जद यू नेता संजीव कुमार कुशवाहा, विजय कुमार यादव , अवधेश कुमार राय, जीवछ कुमार राय, गरीब मालाकार,,ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू , रजनीश कुमार राजू, पत्रकार बिमलेंद्र कुमार मुन्ना, राजीव कुमार राय, सुनील कुमार, कृष्णमुरारी उर्फ लक्की सिंह, कौशल झा, प्रभात कुमार यादव , अश्वनी कुमार राय,गौतम सिंह,पंकज कुमार यादव, दिनेश पासवान,  शिक्षक शंभू प्रसाद, मनोज भारती , सुशांत यादव सुमित सहित पूरे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के नाम शामिल रहे।

  

Related Articles

Post a comment