स्लोवाकिया के स्पीकर को भेंट करने के लिए ठेकुआ ले गए पीएम मोदी, बिहार के नेताओं ने जताई खुशी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया दौरे पर हैं और वहां के स्पीकर रिचर्ड राशि को भेंट देने के लिए बिहार का पवित्र और प्रचलित पकवान ठेकुआ लेकर गए हैं। स्लोवाकिया के स्पीकर को भेंट स्वरुप बिहार का पकवान ठेकुआ दिए जाने पर बिहार NDA नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जताई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रधानमंत्री द्वारा ठेकुआ लेकर जाने पर खुशी जताई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि 'बिहार की मिट्टी की सौंधी खुशबू और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘ठेकुआ’ आज वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्लोवाकिया की संसद के माननीय स्पीकर रिचर्ड रासी जी को बिहार का प्रिय ठेकुआ भेंट किया जाना हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि बिहार की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक समृद्धि और आत्मीयता का वैश्विक सम्मान है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज स्थानीय विरासत वैश्विक पहचान बन रही है और बिहार की मिठास दुनिया के दिलों तक पहुंच रही है।'

  

Related Articles

Post a comment