स्कूल संचालक के साथ फरार शिक्षिका ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- मैं अपनी मर्जी से आई...



मुजफ्फरपुर : जिले के औराई थाना क्षेत्र में बीते दिनों घटित शिक्षिका और निजी स्कूल संचालक मामले में नया मोड़ सामने आया है। शादी की तस्वीरों के वायरल होने के बाद महिला शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के आधार पर औराई पुलिस ने महिला शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण को उसके शिशु के साथ बरामद किया है। वह वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, स्कूल संचालक अभी भी फरार हैं.


'मैं शादी करके बहुत खुश' ...

वहीं, पुलिस की पूछताछ में शाइस्ता प्रवीण ने कहा कि भला मेरे पति मुझे क्यों भगाएंगे? मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ। मैं अपनी मर्जी से आई हूं और शादी करके बहुत खुश हूं। समय आने पर वह सब कुछ स्पष्ट कर देंगी.


तीन दिन पहले ही शाइस्ता ने दिया था बच्चे को जन्म...

पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले ही शाइस्ता प्रवीण ने बच्चे को जन्म दिया था। दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले निजी स्कूल के संचालक ने अपनी ही स्कूल की शिक्षिका के साथ नेपाल के एक मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरों के वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया.


मामले के बाद शिक्षिका के भाई ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप...

इस बीच, शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराई गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बरामदगी के लिए छापेमारी की. इस दौरान सूचना मिली कि महिला शिक्षिका सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस की माने तो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment