छठ महापर्व पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में सेवा की पहल, छठव्रतियों के बीच साड़ी और फल वितरित

मुजफ्फरपुर:लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी आनंद उत्सव ने स्वयं उपस्थित होकर छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य छठ व्रती महिलाओं को सहयोग प्रदान करना और लोक आस्था के इस महापर्व में सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छठ व्रतियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी व्रतियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की मदद करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है. इस अवसर पर मंदिर से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.प्रशासन की इस पहल की लोगों ने सराहना की।

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment