छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का कांटी विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 14-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का अंतिम रूप देने को लेकर निरीक्षण कर पूजा की तैयारियों एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा को सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं अविलंब पूरी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक अजीत कुमार ने गोप टोला घाट को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष तक इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल छठ घाट के रूप में विकसित कराया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों को बेहतर माहौल में पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कुशी, कोठिया, एनटीपीसी डैम, वार्ड संख्या 16 स्थित कचहरी घाट समेत अन्य छठ घाटों का भी जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर ईओ स्वरा, सिटी मैनेजर शक्ति कुमार समेत मुरारी झा, नंदन महतो, विनय झा, शंकर प्रसाद समेत नगर परिषद के अन्य अधिकारियों व कर्मी उपस्थित थे।


Post a comment