गयाजी के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे लालू के लाल तेज प्रताप, मीडिया से दूरी बनाते दिखे

गया जी: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। गयाजी में तेज प्रताप यादव ने विष्णुपद मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे और उन्होंने उनका भव्य स्वागत किया। गया जी दौरा पर तेज प्रताप यादव मीडिया से बात नहीं करने की कोशिश करते दिखे। हालांकि उन्होंने तल्ख लहजे के कुछ सवालों का जवाब जरूर दिया।

मीडिया के सवालों पर तेज प्रताप यादव ने पेट्रोल डीजल की कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गाड़ियों के कम से कम प्रयोग को लेकर कहा कि सभी लोग करें। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर काफी तल्ख लहजे में दिखे और कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा और खुद दो गाड़ियों के साथ चल रहे हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी दो गाड़ियों के साथ चलना चाहिए लेकिन ये तो लंबा चौड़ा काफिला लेकर घूमते हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में जदयू की सीट पर राजद उम्मीदवार के जीत को लेकर कहा कि ये सब हमको नहीं पता है।

  

Related Articles

Post a comment