मुजफ्फरपुर में आज लगेगा सोलर लोन मेला : जिला प्रशासन एवं डिस्कॉम ने लोगो से अपील....
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Mar-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : जिला प्रशासन द्वारा “पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत आम नागरिकों को सोलर रूफटॉप स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 23 मार्च (11am to 4pm) को सोलर लोन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला समाहरणालय (DM Office), प्रथम तल, कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा.
हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त (DDC), विद्युत अधीक्षण अभियंता, MNRE सलाहकार, LDM, बैंकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक तथा समीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर जिले में 1,180 अस्वीकृत (Rejected) ऋण आवेदन एवं 144 स्वीकृत (Sanctioned) लेकिन लंबित (Pending for Disbursement) मामलों का पुनर्मिलान (reconciliation) किया गया। इसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा सभी बैंकों, MNRE एवं डिस्कॉम के समन्वय से इस सोलर लोन मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है.
इस मेले का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बैंक, डिस्कॉम एवं अधिकृत सोलर वेंडरों की सुविधा उपलब्ध कराते हुए लोन स्वीकृति, लंबित एवं अस्वीकृत मामलों का त्वरित समाधान तथा नए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
सभी सोलर वेंडरों से अनुरोध है कि वे मेले में सक्रिय रूप से भाग लें एवं विशेष रूप से लंबित एवं अस्वीकृत ऋण मामलों के समाधान हेतु सहयोग सुनिश्चित करें। वेंडरों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे संबंधित उपभोक्ताओं को मेले में आने के लिए प्रेरित करें, ताकि MNRE SOP के अनुसार न्यूनतम दस्तावेजों के साथ ऑन-द-स्पॉट लोन स्वीकृति एवं वितरण (disbursement) सुनिश्चित किया जा सके।
पुराने एवं नए दोनों प्रकार के ऋण आवेदक, अपने संबंधित वेंडरों के साथ इस मेले में भाग लें।
आवश्यक दस्तावेज:
• आधार कार्ड
• बिजली बिल
• बैंक पासबुक
• संपत्ति कर रसीद
• वेंडर कोटेशन
• पासपोर्ट साइज फोटो
जिला प्रशासन एवं डिस्कॉम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा अपनाकर अपने बिजली बिल को कम/शून्य करें, साथ ही स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की दिशा में योगदान दें.
Bank-wise Loan Application status:
Name of Bank Total Application received Total Disbursed Sanctioned but pending for Disbursal Rejected
Bank of Baroda 110 28 7 75
Bank of India 64 13 4 47
Bank of Maharashtra 12 4 2 6
Bihar Gramin Bank 2 2
Canara Bank 86 25 10 51
Central Bank of India 120 33 25 62
HDFC Bank Ltd 1 0 1
IDBI Bank Limited 3 1 2
Indian bank 48 15 4 29
Indian Overseas Bank 8 1 1 6
Punjab & Sind Bank 1 0 1
Punjab National Bank 222 113 20 89
State Bank of India 763 349 51 363
UCO Bank 18 8 5 5
Union Bank of India 30 10 20
Grand Total 1488 602 129 744
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment