सिवान पुलिस ने एनकाउंटर में दो कुख्यात को ठोका, कई लूटकांड में थी तलाश...

सिवान: बिहार की पुलिस इन दिनों अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ने से फायरिंग करने से भी पीछे नहीं हट रही। बीती देर रात सिवान जिला पुलिस ने दो अपराधियों को गोली मारी जिसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। दोनों अपराधी ज्वेलरी लूट कांड के आरोपी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे जिन्हें अब पुलिस ने गोली मारी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी पूरन झा ने बताया कि दोनों जख्मी अपराधियों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। उन्होंने बताता कि जख्मी अपराधियों की पहचान बड़हरिया सदरपुर निवासी रोहित शर्मा की तलाश हैदराबाद आभूषण लूट कांड के साथ ही कई अन्य आभूषण लूट कांड में पुलिस को थी। वहीं तरवारा निवासी रोहित उर्फ निशू को भी गोली लगी है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

एसपी पूरन झा ने बताया कि बीती देर रात बसंतपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घुसे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इनका पीछा किया तो लहजी गांव के पास अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लग गई जिन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया और वहां से इन्हें डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है ।

एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से हैदराबाद जेवर लूटकांड, दारौंदा के बग़ौरा ज्वेलरी लूट कांड, बसंतपुर ज्वेलरी लूट कांड और खोरी पाकड़ समेत कई अन्य लूट कांड में थी जो अब मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

  

Related Articles

Post a comment