बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक, कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने शिक्षण सामग्री भी किया वितरित

पूर्णिया: हमेशा की तरह कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्णिया के डगरुआ प्रखंड के सन्धुवा टोल, डकैली में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल्ल्हैय्या डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की टीम अहले सुबह सन्धुवा टोल, डकैली के आलम के दरवाजे पर पहुंच गई और दर्जनों बच्चे एवं उनके अभिभावक को मौहम्मद आलम के दरवाजे पर एकत्रित किया। फिर संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने कार्यक्रम की शुरुआत की। तनवीर मुस्तफा ने बच्चों को जागृत करते हुए कहा कि गरीबी से निकलने का एक मात्र रास्ता शिक्षा ही है, इसलिये आप लोग जी जान से पढें और गरीबी के दुष्चक्र से अपने आप को बाहर निकालें।

वहीं इंजीनियर शौकत अहमद ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर बड़े ओहदे पर जाये और अपने माता पिता के साथ साथ अपने समाज का नाम रौशन करें। इंजीनियर गालिब वसीम ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि उचित शिक्षा ही आप को सही नागरिक बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है। कार्यक्रम के अंत में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

  

Related Articles

Post a comment