सफाई कर्मियों को कई महीने से नहीं मिली वेतन तो कर दिया हड़ताल, शहर में गंदगी का लगा अंबार...
- by Manjesh Kumar
- 11-May-2026
- Views
सहरसा: सहरसा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का वेतन पिछले तीन महीने से नहीं मिलने की वजह से अब गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के आक्रोशित सफाई कर्मियों ने अमरीश मार्च किया और अधिकारियों के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की आक्रोशित कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ स्टेशन चौक से ब्लॉक चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि लगातार वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मियों ने बताया कि उन्हें चार माह से भी भुगतान नहीं मिला है।
इधर हड़ताल के कारण पूरे नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप हो गई, जिससे बाजार और चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार लग गया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे। कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं नगर परिषद के ईओ रामविलास दास ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण भुगतान में देरी हुई है और जल्द ही समस्या दूर कर सफाई व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।


Post a comment