रौशन आनंद जमानत मिलने के बाद आए जेल से बाहर, गुस्से में दिखे, कहा फैसल खान ने...

पटना: राजधानी पटना में दो कोचिंग के बीच चल रहे विवाद में जेल में बंद रौशन आनंद सोमवार को जमानत मिलने के बाद बाहर आ गए हैं। रौशन आनंद के जेल से बाहर आने पर भारी संख्या में छात्र और समर्थकों ने स्वागत किया वहीं माहौल थोड़ा गमगीन भी दिखा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खान सर पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया। रौशन आनंद ने कहा कि जब तक मैं बाहर था कोई कुछ नहीं कर सका और साजिश के तहत मुझे जेल भिजवाने के बाद किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक के साथ मिल कर मेरे भाई की हत्या करवा दी।

रौशन आनंद ने खान सर पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने ही साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या करवाई है। इस दौरान रौशन आनंद काफी गुस्से में दिखे। बता दें कि खान सर के कोचिंग पर हमला के आरोप में रौशन आनंद बेऊर जेल में बंद थे जबकि उनके भाई प्रिंस यादव गिरफ्तारी की डर से नेपाल जा कर छुप गए थे। इसी दौरान बीते दिन होटल के कमरे में उनकी संदिग्ध मौत हो गई। प्रिंस की हत्या का आरोप खान सर पर लग रहा है। हालांकि प्रिंस के साथ मौजूद उनके दोस्तों ने पहले से बीमार होने और खुद ही मौत होने की बात कही है।

बता दें कि इधर प्रिंस की मौत की खबर पर खान सर ने भी एक वीडियो पोस्ट कर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद और मार्मिक घटना है। खान सर ने कहा कि इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है। आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है। इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए। फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है। वहीं जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी खान सर पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, यह घटना बेहद दुखद है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। अगर इसमें से हम किसी पर इल्जाम लगायेंगे तो खान सर पर लगायेंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या करवाई है। तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी भड़कते हुए कहा कि जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता

  

Related Articles

Post a comment