रामनवमी हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है :JDU MLA
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Mar-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार ने शुक्रवार को कांटी एवं मड़वन प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर निकाली गई भव्य शोभायात्राओं में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों—वीरपुर स्थित राम जानकी मठ, रसूलपुर मठ, भटौना शिव मंदिर, रक्सा शिवसागर धाम , मड़वन राम जानकी मंदिर सरमसपुर माई स्थान चक बरककुरबा
पहुंचकर भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की.
विधायक के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस मौके पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि रामनवमी हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में सद्भाव कायम रखने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार सिंह, इंदल साह, अजय ठाकुर, सुधीर सिंह, राहुल कुमार रंजीत चौधरी सहदेव पासवान शंकर पासवान पूर्व मुखिया वैशाली चौधरी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट..


Post a comment