राम जानकी मंदिर ने निकाला भव्य कलश यात्रा - पूरा इलाका हुआ भक्तिमय
- by Raushan Pratyek Media
- 30-Jan-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : जिले के मुरौल प्रखंड के बखरी ग्राम स्थित नवनिर्मित सिद्धि नाथ महादेव के मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पावन अवसर पर आज दिनांक 30.1.2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस धार्मिक आयोजन में 221 कन्याओं ने सर पर कलश धारण कर पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मंदिर प्रांगण से चलकर ढोली रैनी घाट से कलश लाकर मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित किया. कलश यात्रा में हर हर महादेव और बोल बम के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति में वातावरण से गूंज उठा.
पारंपरिक वेशभूषा से सजी कन्याएं जब मंदिर परिसर में पहुंची तो दृश्य अत्यंत मनोहरी एवं भाव विहोर कर देने वाला था.
पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलस की स्थापना की गई।
मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि यह कलश यात्रा सिद्धनाथ महादेव मंदिर मैं प्राण प्रतिष्ठा का प्रमुख अंग है जिससे संपूर्ण गांव एवं क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई.
इस अवसर पर विनोद पांडे, भिखारी पांडे, विमलेश पांडे, मकेश्वर पांडे, रामकृष्ण पांडे, सुधीर कुमार पांडे, रामप्रसाद राय, सुनील कुमार, परशुराम पांडे, अश्ववेनी बाबुल, तरुण कुमार, कुंदन कुमार,अजय पाडे, मुकेश कुमार ग्रामीण श्रद्धालु एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
यह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 3 दिनों तक चलेगा जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ है.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....!


Post a comment