राबड़ी देवी को खाली करना पड़ेगा 10 सर्कुलर रोड आवास, भवन निर्माण विभाग ने फिर जारी किया नोटिस

पटना: एक तरफ देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम और 3 राज्यों में भाजपा की जीत की चर्चा पूरे देश में जोरों पर है इस बीच बिहार के सियासी गलियारे से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार की भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 दिनों के अंदर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग ने अन्य हारे हुए विधायकों को भी आवास खाली करने के लिए कहा है।

बता दें कि बीते 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने पहली बार राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते केंद्रीय पूल के तहत 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया था तथा 10 सर्कुलर रोड खाली करने के लिए कहा था। 2005 में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद राबड़ी देवी ने 1 अणे मार्ग आवास खाली किया था और तब से अपने परिवार के साथ 10 सर्कुलर रोड आवास में रह रही थी जिसे अब खाली करने का नोटिस भवन निर्माण विभाग ने जारी किया है।

  

Related Articles

Post a comment