

पूर्णिया : विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल में नवकंज कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Apr-2023
- Views
जिले के केनगर प्रखंड के परोरा स्थित विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के सभागार में संस्कार भारती द्वारा "नवकंज "कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ,डॉक्टर विधान चंद्र राय ,लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की अध्यक्ष किरण प्रभा राय,पिंकी गुप्ता सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
गणेश वंदना से कार्यकम कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुप्रिया मिश्रा ने अपनी गायन शैली से समां बांधा। तबले पर संगत मुकेश झा ने किया। अमरनाथ झा ने शास्त्रीय गायन पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवानी झा ने देवी नृत्य की स्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। राज सोनी ने अपने मनमोहक अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा बधैया लोक गीत सिया के जन्म का वर्णन किया। नई पीढ़ी के कलाकार आयुष्मान पोद्दार ने, हिप हॉप डांस पेश किया।
बांग्ला लोक गीत पर नई पश्चिमी नृत्य का समायोजन कर के एक डांस फ्यूजन की अनोखी प्रस्तुति दी गई जो युवाओं को काफी आकर्षित किया। कनीनिका सर्वाधिकारी ने रविंद्र नृत्य की प्रस्तुति की। अमित कुंवर ने बिहार लोकगीत नृत्य गोदना की भावनृत्य की प्रस्तुति दी। डेयर टू डांस एकेडमी और राजीव राज जी ने मिलकर कार्यक्रम को एक अनोखा स्वरुप दिया। पूर्णिया को छोड़ दें तो शायद बिहार में पहली बार झिझिया लोक नृत्य के साथ ख्यातिलब्ध चित्रकार राजीव राज की जुगलबंदी में नृत्य और चित्रकला अनोखा प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा। वीवीआरस के पदाधिकारी सक्सेना सर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आकाशवाणी की नामचीन उद्घोषिका सोनाली चक्रवर्ती और सुचित्रा कुमारी ने मंच का संचालन किया।

Post a comment