बाकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर कार्यकर्ताओं में जोश, पूर्णिया में मनाया जश्न
- by Manjesh Kumar
- 04-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के नवीन सिन्हा को पराजित कर पार्टी में नई जान फूंक दी इसके बाद से पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बांकीपुर में पिछले 30 साल से भाजपा का वर्चस्व था जिससे प्रशांत किशोर ने अपनी साफ सुथरी छवि और चुनावी रणनीति से ध्वस्त कर दिया। जीत से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है पूर्णिया जिले के बनमनखी में भी जन सुराज के कार्यकर्ता इस जीत से उत्साहित हैं।
पार्टी के बनमनखी प्रखंड प्रवक्ता सह रामपुर तिलक पंचायत के मुखिया रामकृष्ण मानस उर्फ बोल बम ने कहा कि जात पात से ऊपर उठकर बांकीपुर की जनता ने वोट किया इसके लिए हम सभी वोटरों का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में जन सुराज एक मजबूत स्तंभ के रूप में सामने आएगा। पिपरा पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रत्याशी मनोज ऋषि ने कहा कि इस एक सीट की जीत से हमलोगों में नये ऊर्जा का संचार हुआ है। 2030 के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी


Post a comment