पहले घर से भागे और जब पुलिस ने पकड़ा फिर परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल ने रचाई शादी, बना चर्चा का विषय
- by Manjesh Kumar
- 13-Jun-2026
- Views
कटिहार: एक कहावत है कि प्यार में पड़े लोग किसी से भी लड़ने के लिए तैयार रहते हैं और ये अपने सामने किसी को भी झुका सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कटिहार से जहां एक प्रेमी युगल पहले तो घर से भाग गया और जब पुलिस ने पकड़ा तब भी साथ रहने की जिद पर अड़े थे। आखिरकार दोनों के परिवार वालों को झुकना ही पड़ा और उनकी एक स्थानीय मंदिर में शादी करवा दी। मामला कटिहार के आजमनगर बाजार के पोद्दार टोला ठाकुरबाड़ी मंदिर की है जहां शुक्रवार की रात परिजनों की मौजूदगी में एक प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए।
मामले में बताया जा रहा है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत के पोखरिया मारिया गांव निवासी मनीष कुमार यादव का अपने ही गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम तो खा ली थी लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं हुए तो फिर घर से भाग गए। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायालयीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों अपने परिवार के साथ वापस लौटे लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनके परिजन मंदिर पहुंचे जहां विधि विधान के साथ उनकी शादी कराई गई।
मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी की खबर सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दूल्हे के पिता नकुल यादव ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और उनकी खुशी को देखते हुए दोनों परिवार की सहमति से मंदिर में शादी कराई गई। वहीं दुल्हन ने कहा कि वह और मनीष एक-दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं तथा अब पति-पत्नी के रूप में साथ मिलकर जीवन यापन करेंगे। विवाह के बाद दूल्हा दुल्हन काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान दूल्हे ने बताया एक दूसरे से प्रेम करते थे और आज मंदिर में शादी रचा कर एक साथ परिवार बसाएंगे।


Post a comment